इंडोनेशिया थर्राया: 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; जानमाल का नुकसान नहीं

author-image
एडिट
New Update
इंडोनेशिया थर्राया: 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; जानमाल का नुकसान नहीं

इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि मंगलवार को इंडोनेशिया में मौमेरे से 95 किमी उत्तर पूर्वी नुसा तेंगारा में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया है।

7.7 तीव्रता का भूकंप

मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती से 75.9 किमी नीचे मापा गया ताजा जानकारी के अनुसार अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप केंद्र के 1,000 किमी (600 मील) तक तटों के पास खतरनाक लहरें उठने की आशंका है।शनिवार रात को इंडोनेशिया के मालुकू प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। 

2004 में भूकंप ने मचाई थी तबाही

बता दें कि साल 2004 में इंडोनेशिया में सबसे खतरनाक भूकंप आया था। सुमात्रा के पास आए 9.1 तीव्रता के उस भूकंप के दौरान सुनामी ने भी दस्तक दी थी और इंडोनेशिया में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों से अधिक की मौत हो गई थी। वहीं इस साल मई में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तर पश्चिमी तट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

7.7 intensity quake hits Indonesia Tsunami alert issued
Advertisment